अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। जिला अस्पताल में तैनात सफाईकर्मी के बेटे ने साथी के साथ नशे में धुत होकर मानसिक बीमार महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात हुई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मी के बेटे को दबोच लिया जबकि साथी भाग निकला। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है।
पिछले कई महीने 40 वर्षीय महिला शहर में इधर-उधर भटक रही थी। युवती मानसिक रूप से बीमार है। वह लोगों से मांग कर खाना आदि खाती थी। करीब एक सप्ताह से वह जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में भटक रही थी। वह रात में यहां पर ही परिसर में इधर-उधर सो जाती थी। रोज की भांति ही रविवार को भी वह जिला अस्पताल परिसर में ही सोई थी। रात करीब एक बजे जिला अस्पताल में तैनात सफाईकर्मी सुनील बाल्मीकी का बेटा राहुल बाल्मीकी (30) व एक अन्य साथी ने उसे दबोच लिया। दोनों युवक नशे में धुत थे। युवक उसे एक्स-रे कक्ष के सामने बने प्रतीक्षालय के अंदर उठा ले गए। जहां पर दोनों उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला क ी चीखें सुनकर बर्न वार्ड में मौजूद तीमारदार उधर पहुंचे। नशे में धुत दोनों युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए खदेड़ दिया। एक तीमारदार ने यूपी-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। यूपी-100 और रेलवेगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही साथी भाग निकला जबकि भागने का प्रयास कर रहे राहुल को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया और युवती को महिला थाने भिजवाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कलीम कुरैशी पहुंचे। सोमवार क ो डॉ. कुरैशी की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच कराई गई है। बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर नामजद किए गए युवक को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने आरोपी के साथ दूसरे युवक के होने की बात से इनकार किया है। कोतवाल ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो- 1 जिला अस्पताल में सरकारी आवास में दुष्कर्म की सूचना पर मौजूद पुलिस बल।
फोटो- 2 जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर से पूछताछ करते रेलवेगंज चौकी प्रभारी।
फोटो- 3 शहर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में आरोपी युवक।
- जिला अस्पताल में मानसिक बीमार महिला से सामूहिक दुष्कर्म
- अस्तपाल में तैनात सफाईकर्मी के बेटे ने साथी के साथ की वारदात
- पुलिस ने सफाई कर्मी के बेटे को दबोचा, साथी भागा
- पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल