फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम की छत काटकर 146 गैस सिलेंडर चोरी

Tue, 19 Dec 2017 12:00 AM IST
हरदाेई
विज्ञापन
गोदाम के अंदर गिनती करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने गैस गोदाम को निशाना बनाया। गोदाम की छत काटकर 146 गैस सिलेंडर पार कर दिए। सोमवार सुबह वारदात का पता चला। फोरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्र किए हैं। 
विज्ञापन

लखनऊ निवासी स्वामी प्रमोद सिंह की बिलग्राम कस्बा में मां इंद्रा के नाम से इंडेन गैस एजेेंसी है। एजेंसी का गोदाम कस्बा के बाहर बिलग्राम-माधौगंज रोड चांदपुर गांव के सामने है। राजेश गोदाम पर चौकीदार है जबकि चांदपुर निवासी संतराम कार्यालय व गोदाम पर सिलेंडरों का लेखा जोखा रखते हैं। रविवार रात राजेश गोदाम के बाहर बने कमरे में सोया था। सोमवार सुबह नौ बजे संतराम सिलेंडर निकलवाने के  लिए चाबी लेकर गोदाम पहुंचा। अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। गोदाम की छत कटी थी और सिलेंडर गायब थे। मैनेजर की सूचना पर कोववाल सत्येंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने छानबीन कर चौकीदार से पूछताछ के बाद फोरेंसिक टीम बुलाई। टीम प्रभारी पीएस वर्मा ने साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में मैनेजर ने 146 गैस सिलेंडर चोरी होने की बात कही है। कोतवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें