फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माधौगंज। माधौगंज कस्बे मेंअलग-अलग चार मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह इसका पता चलने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। हालात बिगड़ने से पहले प्रशासन और पुलिस ने स्थिति संभाल ली। पुलिस ने प्रतिमाओं की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।
माधौगंज कस्बे के पटेल नगर पश्चिमी में बूढ़े बाबा मंदिर है। पटेल नगर पूर्वी में बड़ा मंदिर और हरदेव राजा मंदिर के अलावा गोखले नगर में माता फूलमती मंदिर भी है। बूढ़े बाबा मंदिर, बड़ा मंदिर और हरदेव राजा मंदिर में गुरुवार रात अराजकतत्वों ने प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दीं। उधर दूसरी ओर फूलमती मंदिर में स्थापित प्रतिमा को भी अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का पता तब चला, जब बूढ़े बाबा मंदिर के पुजारी बुद्धा शुक्रवार सुबह मंदिर की सफाई के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो आसपास के लोगों को सूचना दी। इसी दौरान पता चला कि पटेल नगर पूर्वी में स्थित बड़ा मंदिर और हरदेव राजा मंदिर में भी प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इससे लोग आक्रोशित हो गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, उपजिलाधिकारी बिलग्राम सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रताप सिंह और एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने लिए गए। पुजारी बुद्धा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, उमेश माहेश्वरी, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े विनीत वर्मा, सोनू तिवारी, रवि वर्मा, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार हुई घटना
माधौगंज के मंदिरों में धार्मिक प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की यह तीसरी घटना है। पांच अगस्त को गोखले नगर में माता फूलमती मंदिर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसके बाद 28 अगस्त को बड़ा मंदिर, बूढ़े बाबा मंदिर और हरदेव राजा मंदिर में प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की गईं थीं। प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को माधौंगंज थाना क्षेत्र की पुलिस हल्के में लेती रही। पूर्व में हुई दो घटनाओं में से एक की तो रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई थी। 28 अगस्त की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी लेकिन इसके बाद जिम्मेदारों ने दोबारा संबंधित क्षेत्र में जाकर लोगों से बातचीत करने और घटना का खुलासा करने का कोई प्रयास नहीं किया।



अराजकतत्वों ने चार मंदिरों में प्रतिमाएं तोड़ीं
- अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें