अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के लाल पालपुर गांव निवासी विवेक (21) पुत्र ऋषीकेश कंपटीशन की तैयारी कर रहा है। सोमवार को कोचिंग पढ़कर वह बस से घर लौट रहा था। लखनऊ चुंगी पहुंचते ही जहरखुरानों ने छात्र को अपना शिकार बना लिया। उसके पास से 500 रुपये व मोबाइल पार कर दिया। मलिहाबाद में परिचालक ने उसे अचेत अवस्था में देख बस से उसे उतारा। उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। परिचालकों ने उसे एक निजी बस से वापस भेज दिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
जहरखुरानों ने छात्र से नगदी और मोबाइल लूटा