फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों ने जहर खाया, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। अलग- अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया।


बघौली थाना क्षेत्र के बमनिया गांव निवासी ज्ञानवती (50) पत्नी ओमप्रकाश ने बुधवार दोपहर घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खा लिया था। परिजनों ने उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे परिजन बीमारी से परेशान होना बता रहे हैं। मृतका के दो पुत्र हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर सांडी थाना क्षेत्र के ज्ञानपुरवा गांव निवासी चंदन तिवारी (50) पुत्र जगदीश की बुधवार को घर में कहासुनी हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोनार थाना क्षेत्र के बावन कस्बा निवासी रोहित (30) पुत्र राधेश्याम ने भी घरेलू कलह में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अन्य घटना में सुरसा थाना क्षेत्र मरसा गांव निवासी मुस्तकीम ने गुरुवार सुबह पत्नी शहनाज (30) को डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। इसी तरह हरियावां थाना क्षेत्र के ओटवा गांव निवासी सुमित्रा (75) पत्नी रूपलाल ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं घटनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें