हरपालपुर। हरपालपुर-मिघौली रोड स्थित किराने की दुकान से चोरों ने नगदी और हजारों का सामान पार कर दिया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम चतरखा निवासी अवनीश कुमार मिश्र पुत्र गिरीश मिश्रा की हरपालपुर मिघौली रोड पर किराने की दुकान है। अवनीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान में रखे आठ हजार रुपये, चार खाली सिलिंडर और 35 हजार का सामान चुरा लिया। बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर नगदी और सामान गायब देखकर उसके होश उड़ गए। एसओ ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।