फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात चोरों ने गन्ना सेंटर को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। सिकरोहरी गन्ना सेंटर पर मौजूद दोनों चौकीदारों को शुक्रवार रात लुटेरों ने असलहा दिखाकर बंधक बनाया और सेंटर के बांट व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चौकीदार ने शनिवार को घटना की तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित चौकीदार पट्टेलाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे डाले से पहुंचे पांच लुटेरों ने सिकरोहरी गन्ना सेंटर पर धावा बोल दिया। नाजायज असलहों से लेस लुटेरों ने वहां मौजूद चौकीदार पट्टेलाल पुत्र भीखम निवासी उदयपुर मजरा सिकरोहरी और राम कुमार पुत्र परसादी निवासी रूसी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी। चौकीदार के अनुसार लुटेरे वहां रखे 10 क्विंटल बांट, टार्च, तिरपाल व सेंटर पर खड़े ट्रैक्टर का पटिया खोलकर डाले में लादकर पूरब दिशा की ओर चले गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 व स्थानीय पुलिस ने रात में ही मौके का जायजा लिया। प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें