फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से रुपये गहने समेत पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने रविवार रात बाबू सिंह पत्रकार गली निवासी शिक्षक के मकान को निशाना बनाया। ताले तोड़कर घुसे चोर अलमारी से रुपये, गहने समेत करीब पांच लाख का सामान समेट ले गए। शिक्षक सुबह मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ गांव गया था। सोमवार सुबह लौटने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबू सिंह पत्रकार गली में रह रहे अरवेंद्र कुमार सिंह मूल रूप से क ोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकतपुर के निवासी हैं। वह महरी के प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। रविवार को वह परिवार के साथ गांव गए थे। इस दौरान उन्होंने शहर के मकान में ताला डाल दिया था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह गांव से लौटे। शहर के मकान में बाहर बाउंड्री है। उन्हें बाउंड्री के गेट का ताला बंद मिला। गेट खोलकर घुसे तो अंदर के दोनोें कमरे खुले थे। दोनों कमरों के ताले फ्रिज पर रखे थे, जो टूटे हुए थे। इसके साथ की अंदर रखी अलमारी खुली थी, सामान फर्श पर बिखरा था। अलमारी के अंदर रखे रुपये व गहने चोरी हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पूछताछ में उन्होंने 4000 रुपये नगद, एक हार, एक जोड़ी झाला, एक जोड़ी झुमकी, पांच अंगूूठी, एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी टप्स, तीन जोड़ी बाला, एक चेन और चार जोड़ी पायल चोरी होना बताया। पीड़ित ने शहर क ोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन सौ मीटर पर है पुलिस बूथ
सिनेमा चौराहा के पास पुलिस बूथ है। जहां से बाबू सिंह पत्रकार गली में बने शिक्षक के मकान की दूरी महज तीन सौ मीटर है। बूथ पर चौबीस घंटे पुलिस पिकेट मौजूद रहती है।
विज्ञापन


आवास विकास में भी रहती है पुलिस पिकेट
शिक्षक का मकान बाबू सिंह पत्रकार गली के बीच मोहल्ला में है। शिक्षक के मकान के सामने से निकली गली मोहल्ला आवास विकास में निकलती है। इसके साथ ही आवास विकास में भी पुलिस पिकेट की चौबीस घंटे ड्यूटी रहती है। इसके बाद भी चोर सामान समेट कर आसानी से निकल गए।

शिक्षक के घर से रुपये गहने समेत पांच लाख की चोरी
शहर क ोतवाली क्षेत्र में बाबू सिंह पत्रकार गली में हुई वारदात
ताला बंद कर परिवार के साथ गांव गया था शिक्षक

फोटो -12, अलमारी से सामान चोरी होने के जानकारी देते शिक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें