फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिग्गी तोड़ महिला की पर्स उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हटापुर निवासी रिंकी पत्नी रामदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बुधवार को वह देवर नीरज पुत्र रामनाथ के साथ कस्बा स्थित सदर बाजार में किराने की दुकान पर सामान खरीद रही थी। बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद वह लौटी तो देखा कि बाइक की डिकी टूटी है। उसमें रखा पर्स भी गायब था। रिंकी ने बताया कि पर्स में दस हजार रुपये, बैंक पासबुक व आधार कार्ड समेत अन्य कागजात रखे थे। रिंकी ने बताया कि उसने बुधवार को ही कस्बा स्थित बैंक से रुपये निकाले थे। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें