पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने पर युवक गिरफ्तार
रामनगर। बुधवार को रामनगर पुलिस के अधिकारियों ने एक युवक को जल्दबाजी में कार चलाते तथा पुलिस नाके पर पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र जसरोटिया ने बताया कि युवक को जब नाके पर रोका गया, तो वह पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने लगा। इसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से कम मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है। ब्यूरो