फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरुगुज्जा गांव निवासी विजय के दो माह के बेटे अर्पित की शनिवार देर शाम संदिग्ध हालात में घर पर मौत हो गई। पत्नी ने पति पर मारपीट के दौरान बच्चे की गिरने से मौत होने का आरोप लगाया है। महिला ने मायके में भाई को घटना की सूचना दी। देर रात भाई अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। वहीं विजय का कहना है कि बेटा बीमार था। शनिवार शाम अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। भाई के साथ गई महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि घटना संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें