फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने डांटा तो किशोर ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव रविवार दोपहर खेत में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी रोहित पाल (14) पुत्र मुनेंद्र पाल शनिवार शाम मेला देखने जाने के लिए पिता से रुपये मांग रहा था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके कुछ देर बाद रोहित बिना बताए घर से चला गया। रविवार सुबह तक वह नहीं लौटा तो पिता मुनेंद्र पाल ने पिहानी कोतवाली में सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि रोहित का शव उसी के खेत में पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटक रहा है। पिता ने बताया कि रोहित ने डांट से आहत होकर खुदकुशी कर ली है। रोहित गांव में ही स्थित कालेज में कक्षा 6 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें