पिहानी। कोतवाली क्षेत्र में बाइक न देने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर सैदान निवासी कलावती पत्नी राधेश्याम ने पुलिस को शनिवार को तहरीर दी। बताया कि उसने पुत्री नीलम का विवाह 23 मार्च 2018 को जनपद सीतापुर के थाना पिसावां के ग्राम अमरैया निवासी शत्रोहन पुत्र मायाराम के साथ किया था। शादी के एक माह बाद ही ससुराली दहेज में बाइक की मांग कर नीलम को प्रताड़ित करने लगे। दो अक्तूबर 2018 को पति और ससुरालियों ने मिलकर नीलम को मारापीटा और बाइक से हरैया नहर पर छोड़कर फरार हो गए। नीलम ने घर पहुंचकर जानकारी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति शत्रोहन, ससुर मायाराम, चचेरे ससुर गेंदन, सास फूलमती, आशीष, शहरू के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।