फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बेकाबू वैन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो परिचय-1-राकेश। फाइल फोटो
विज्ञापन

2- जिला अस्पताल मेें पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
पैदल जा रहे किसान को बेकाबू वैन ने रौंदा
लोनार कोतवाली क्षेत्र के तेरिया गांव में घटना
ग्रामीणों को चालक को दबोच पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तेरिया गांव के पास पैदल जा रहे किसान को बेकाबू वैन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। लोनार क्षेत्र के ग्राम तेरिया निवासी राकेशपाल (50) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार को सुबह वह खेत देखने लिए शाहाबाद-जगदीशपुर मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान शाहाबाद की तरफ से आई तेज रफ्तार वैन ने रौंद दिया। हादसे में राकेश के सिर व पैर व सीने में चोट आने से मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिजन व ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें