फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को टैंकर ने रौँदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर मलिहामऊ गांव में शनिवार को घर के सामने खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार टैैंकर ने रौंद दिया। लखनऊ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

मलिहामऊ गांव निवासी डॉक्टर मजदूूरी करता है। गांव में बिलग्राम-हरदोई मार्ग के किनारे उसका मकान है। दोपहर उसका बेटा अंकुर (4) खेलते-खेलते दरवाजे के बाहर सड़क के किनारे पहुंच गया। बिलग्राम तरफ से आए तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौँद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को दबोच लिया।
परिजन अंकुर को जिला अस्पताल लाए। वहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते सम उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि टैंकर कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें