फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चोरों ने नगदी व जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर से 16 हजार रुपये व जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र तेरवा गांव निवासी मुन्नी देवी (65) ने घटना की सूचना थाने में दी। इसमें बताया कि वो शनिवार को मायके गई थी, घर पर कोई नहीं था। रात में चोर उनके घर में रखी आलमारी को तोड़कर 16 हजार रुपये, एक जोड़ी झुमकी, सोने के एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, एक सुतिया, एक हार, चंदन व चांदी का एक सूतिया, चांदी की दो जोड़ी बिछिया चुरा ले गए। उन्होंने गांव के दो लोगों पर आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया घटना की जानकारी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें