हरदोई। सांडी तिराहा स्थित रेडीमेड की दुकान में 18 दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का माल, नगदी और तमंचा भी बरामद किया है। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया है।
एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि छह जनवरी को सांडी तिराहे पर स्थित रोहित कुमार की दुकान में चोरी हो गई थी। रोहित ने बताया था चोर दुकान से दस हजार रुपये और लगभग 25-30 हजार रुपये के कपड़े चुरा ले गए हैं। शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सांडी तिराहे के पास संदिग्ध रूप से खड़े दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेरसिंह निवासी ग्राम मुरौली ग्वाल व मुख्तार बताया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए पांच स्वेटर, 25 सौ रुपये और तमंचा बरामद किया है। आरोपियों ने दुकान में चोरी की बात स्वीकार की। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।