फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां के ग्राम बरहुंआ निवासी युवक ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों मेें जहर खा लिया। इलाज के दौरान युवक की सीएचसी में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरहुंआ निवासी सुरेंद्र सिंह (30) ने मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोपहर में उसकी मौत हो गई। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। बताया कि सुरेंद्र विवाहित था, उसके दो बच्चे हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। सीएचसी प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक परिजन शव लेकर घर जा चुके थे। इस पर पुलिस ने गांव पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल ज्ञानेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें