हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा सराय में मंगलवार की सुबह एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मकान के अंदर कमरे में उसका शव फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बर्रा सरॉय निवासी दिनेश (36) खेती-बाड़ी करता था। सोमवार की रात वह अपने कमरे में सोने गया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे से नहीं आया तो पत्नी नीतू उसे बुलाने के लिए गई। नीतू ने दिनेश का शव कमरे में साड़ी से बने फंदे से लटकता देखा और चीख पड़ी। नीतू के शोर मचाने पर अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।