हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम कैथापुरवा निवासी अनुराग (20) ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भाई नितेश ने बताया कि अनुराग पिछले कुछ समय से अवसाद में था।
परिजनों ने बताया कि काफी देर तक घर में नजर न आने पर अनुराग को कमरे में जाकर देखा, तो शव साड़ी से बनाए गए फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में छोटा था।