फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार शाम अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नाऊपुरवा में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नाऊपुरवा निवासी राम मोहन की शादी आठ माह पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र के शीतलगंज निवासी राधा (21) के साथ हुई थी। रविवार शाम घर के अंदर राधा का शव रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई मनोज ने बताया कि ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें