फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर सौरंगपुर तिराहा के निकट वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिलग्राम के मोहल्ला कासूपेट निवासी नोमान (32) बाइक से पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी जा रहा था। सौरंगापुर तिराहा के निकट सवायजपुर की ओर से आ रही वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटनास्थल पर ही नोमान की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वैन लोनार कोतवाली में खड़ी करा ली। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें