फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना के कोरिहाना गांव निवासी युवती ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरिहाना निवासी ईना (19) ने गुरुवार की दोपहर घर के एक कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि ईना अविवाहित थी। वह तीन बहनों में मंझली थी। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। पिता गुन्ना ने बताया कि घटना के वक्त वे खेत पर गए थे, उसकी पत्नी व छोटी बेटी घर के बाहर बैठी। ईना घर के अंदर अकेली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हंसमती ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें