हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम जगरौली में पत्नी को विदा कराने आए युवक का शव गांव के बाहर फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम खपरा निवासी विकास (27) खेती करता था। उसकी ससुराल ग्राम जगरौली में है। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी मोहिनी जगरौली गई थी। मंगलवार की शाम वह पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था। गुरुवार की सुबह उसका शव ससुराल में ही गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलने पर ससुरालीजन और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपों से इनकार किया है। मृतक के परिवार में पत्नी मोहिनी के अलावा दो बच्चे हैं।