हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ाराव में वृद्धा ने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ग्राम गोड़ाराव निवासी बिट्टू (60) के बड़े पुत्र जगपाल की तीन वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से बिट्टू परेशान रहती थीं। पति राम प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात वह खेत पर फसल बचाने के लिए गए थे। लौटे तो बिट्टू घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। आनन-फानन ही वे लोग एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने जहर खाने की आशंका जताई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।