फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र पर 1.29 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के चठिया गांव के एक किसान ने बैंक मित्र पर खाते में जमा करने के लिए दिए 1.29 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने बैंक मित्र को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

चठिया गांव निवासी राजकुमार ने दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी एक युवक अयारी गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा बैंक मित्र है। राजकुमार ने बताया कि बैंक में उसका केसीसी और बचत खाता है। उस पर केसीसी का रुपया बकाया था। कुछ दिनों पहले उसने बैंक मित्र को बचत खाते में जमा करने के लिए 1.29 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि बैंक मित्र ने न बचत खाते में रुपये जमा किया और न ही केसीसी खाते में जमा किए।
जब उसकी पत्नी राजेश्वरी बैंक मित्र से रुपयों के बारे में जानकारी करने पहुंची तो उसने अभद्रता कर भगा दिया था। एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच कर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें