फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल किसान ने तीसरे दिन तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए किसान ने शनिवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव निवासी शेर सिंह (35) खेती करते थे। गुरुवार को बाइक से सांडी में खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर म्योढ़ा गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे में शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज करा रहे थे। शनिवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शेर सिंह के परिवार में पत्नी पूजा, तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें