फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः सरोवर में डूबने से छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो-21-फाइल फोटो ओशु - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। शीतला माता मंदिर सरोवर में सोमवार की सुबह नहाते समय छात्र डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला।
विज्ञापन

मोहल्ला कैथनसरांय बरौनी निवासी ओशू (10) कक्षा चार का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह वह बिना बताए घर से शीतला माता मंदिर पहुंच गया। मंदिर परिसर में बने सरोवर में नहा रहा था। नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूब गया। दो वर्ष पहले उसके पिता राजेश की बीमारी से मौत हो चुकी थी। वह मां प्रीति और छोटे भाई के साथ रहता था। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस कारण पंचायतनामा भराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

फोटो-22-रोते बिलखते परिजन संडीला- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें