फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव निवासी युवक ने सोमवार की रात घर के बरामदे के कुंडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव निवासी कमल अग्निहोत्री (25) ने सोमवार की देर रात घर के बरामदे में कुंडे से गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि कमल चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था, वह अविवाहित था। बताया कि वह फरीदाबाद में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। 26 जून को ही घर लौटा था। उसने फांसी क्यों लगाई, परिजनों को इस बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरवल ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें