फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक महिला का पर्स लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में रूपापुर मार्ग पर शुगर मिल के निकट बुग्गी से जा रही महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए। पर्स में रुपये और जेवर थे। घटना से बदहवास महिला ने परिजनों को सूचना दी और इसके बाद पुलिस को भी तहरीर दी।
विज्ञापन

ग्राम अमिरता निवासी उजाला मंगलवार को पाली कस्बा गई थी। उजाला के मुताबिक उसने बैंक ऑफ इंडिया की पाली शाखा से दस हजार रुपये निकाले और पर्स में रख लिए। पर्स में सोने के एक जोड़ी झाले और चांदी की पायलें पहले से रखी हुई थीं। बुग्गी पर बैठकर वह गांव लौट रही थी। रूपापुर पाली मार्ग पर शुगर मिल के निकट एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए।
घटना से मौके पर भीड़ लग गई। बाद में जानकारी पुलिस को दी गई। पाली के प्रभारी निरीक्षक वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया महिला का पर्स सड़क पर गिर गया था। सड़क पर गिरा पर्स उठाकर बाइक सवार फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें