पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडरवा किला में घर में घुसकर 95 हजार रुपये चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी के 12 हजार 700 रुपये भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद कर लिए हैं।
ग्राम पंडरवा किला निवासी श्यामचरण रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने सात मार्च 2021 को गांव निवासी राम प्रताप शुक्ला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप था कि 27 फरवरी की रात राम प्रताप शुक्ला ने श्यामचरण के घर में घुसकर अलमारी से 95 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी।
कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम राम प्रताप शुक्ला को गांव के निकट से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी के 12 हजार 700 रुपये भी बरामद हुए हैं। कोतवाल ने बताया कि राम प्रताप को जेल भेज दिया गया है।