फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर में बीती 16 जून को दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ता देख, बीच बचाव कराने गए बाबूराम मिश्रा (75) को धक्का लगा और गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाबूराम के पुत्र सुनील ने गांव निवासी अनूप वाजपेयी और उसके भाई अनुज वाजपेयी के अलावा यूनुस के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे पुलिस ने अनूप वाजपेयी को निजामपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश रॉय ने बताया कि अनूप को जेल भेज दिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें