फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। बस अड्डा चौराहे पर ट्रक की टक्कर लगने से डीसीएम के ट्रांसफार्मर में घुसने और आग लगने से 20 लाख का माल जलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डीसीएम चालक प्रदीप पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात वह हरिद्वार से डीसीएम में दवाएं, सोलर बैट्री व पैनल लेकर लखनऊ जा रहा था। देर रात कस्बा चौराहे के पास उसकी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसके कारण डीसीएम सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में जा घुसी थी और आग लग गई थी। आग लगने से डीसीएम में रखे 8 लाख 67 हजार रुपये के यूपीएस इंवर्टर, बैट्री, चार्जर, कंसेलर व सोलर पैनल के 75 बॉक्स समेत 9 लाख 17 हजार की दवाएं जल गईं थीं। 25 हजार रुपये और कागजात भी राख हो गए थे। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें