फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में जुए की शिकायत थाने में करने से गुस्साए युवक ने बुधवार की शाम परिजनों के साथ मिलकर वृद्ध को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। बचाने पहुंची बेटी-बेटों की भी पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सांडी सीएचसी में भर्त ी कराया। जहां पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी रामपाल (65) पुत्र मोती खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी रामवती केे अलावा पांच बेटी व तीन बेटे हैं। दो दिन पूर्व गांव निवासी पप्पू उसके दरवाजे के सामने जुआ खेल रहा था। दरवाजे के सामने जुआ खेलने से मना करने पर पप्पू ने उसे गाली-गलौज कर जानमाल की धमकी दी थी। उसी दिन रामपाल ने इसकी शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने दूसरे दिन आने की बात कहकर उसे टरका दिया था। थाने में शिकायत करना पप्पू को नागवार गुजरा। बुधवार की शाम रामपाल अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान लाठी-डंडों से लैस परिजनों के साथ आए पप्पू ने रामपाल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रामपाल पर ताबड़तोड़ लाठियों से वार कर मरणासन्न कर दिया। बचाव करने पहुंची उसकी पुत्री रेखा (30), पुत्र अवधेश (35), प्रदीप (26) को पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सांडी सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेखा व प्रदीप की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं, रामपाल के पुत्र अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू, शैलेंद्र, संजीव, तोताराम, गुड्डा, रामबरन, देशराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ जनार्दन सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि पहले विवाद की कोई शिकायत थाने में नहीं आई थी। बताया कि आरोपियों के परिवार के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें