हरदोई। लॉक डाउन फोर के 11 वें दिन गुरुवार को शहर के चौराहे पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क न होने पर बाइक सवारों के चालान काटे गए। मौके पर राशि न जमा करने वालों के पुलिस ने ई चालान भी किए।
ईओ रविशंकर शुक्ला ने बताया कि लॉक डाउन फोर में भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पालिका की टीम सक्रिय है। गुरुवार को 5300 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसी तरह पुलिस टीम भी शहर के चौराहों पर सक्रिय रही। इसमें 12 से अधिक ई-चालान किए गए। यातायात प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि चालान लगातार जारी हैं। नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी।