फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी के दस बिस्कुटों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए शातिर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, बीस हजार रुपये और चांदी के दस बिस्किट बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया किए शहर कोतवाली क्षेत्र के कोयल बाग कालोनी में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना कुछ माह पहले हुई थी। इसके बाद चंदीपुरवा में भी चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। दोनों घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सधई बेहटा के निकट से राम निवास निवासी ग्राम सतौथा कोतवाली हरपालपुर और अनुज प्रताप निवासी नगला पत्तू थाना पचदेवरा को गिरफ्तार किया गया। बताया कि रामनिवास के पास से चांदी के पांच बिस्किट, सोने की एक चेन, दस हजार रुपये, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ, जबकि अनुज के पास से दस हजार रुपये और चांदी के पांच बिस्किट बरामद किए गए। सीओ का दावा है कि पूछताछ के दौरान इन दोनों ने सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया और वल्लीपुर में हुई लूट व चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। यह भी बताया कि वल्लीपुर में सराफा की दुकान से चोरी किए गए जेवरों को बेचकर इनसे मिले रुपयों से चांदी के बिस्किट खरीद लिए थे। सीओ ने बताया कि दोनों के कब्जे से मिले चांदी के बिस्किट का वजन 600 ग्राम है। रामनिवास के विरुद्ध अलग-अलग थाना कोतवाली में 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें