बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम जसमई खरौना निवासी सतीश(55) ने बुधवार की रात घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी रंधा सिंह ने बताया कि सतीश के दो पुत्र एक पुत्री है। मामले को लेकर जानकारी की जा रही है। आत्महत्या के पीछे कारण को लेकर परिवारी जनों ने कुछ नहीं कहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)