फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी की कनपटी पर लगाया तमंचा,पति को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला मूजागढ़ निवासी शिवानी ने दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी डेढ़ वर्ष पहले मोहल्ला निवासी संदीप के साथ हुई थी। इसके बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक, सोने की चेन व दो लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर गुस्साए पति ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें