फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी, चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। थानाक्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी महेंद्र पाल सिंह व लोनार थानाक्षेत्र के ग्राम दुलारपुर निवासी संतोष कुमार सिंह ने नौकरी के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि सितंबर 2019 में एक अखबार में विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। जिसमें केंद्र सरकार की योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। विज्ञापन में अमित सिंह निवासी पुठिया अयोध्या फैजाबाद, अशोक कुमार त्रिवेदी, विज्ञान विहार त्रिवेणी नगर लखनऊ, प्रबंधक नीरज तिवारी निवासी सीतापुर व रामनारायण कुशवाहा निवासी ग्राम गुलरिया थाना मौरावां जनपद उन्नाव के नाम व मोबाइल नंबर भी अंकित थे। दोनों ने नौकरी के लिए आवेदन किया और नौकरी के लिए दो लाख रुपये भी दिए। आरोपियों ने नियुक्ति पत्र देकर एक गांव में सर्वे पर भेजा। अमित दोनों को मोबाइल पर दिशा-निर्देश देता रहा। तीन माह बीत जाने पर भी मानदेय न आने पर पूछा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शक होने पर जानकारी की तो मामला फर्जी निकला। एसओ वीएम त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें