फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलाहना देने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम शिवथाना मजरा गोगादेव नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम चार गांव के ही एक व्यक्ति का आठ वर्षीय बेटा घर के पास खड़ंजे पर शौच कर गया। पत्नी लौंगश्री इसकी शिकायत करने गई तो बच्चे की मां ने उसके साथ अभद्रता की और भगा दिया।
विज्ञापन

बताया कि इसके कुछ ही देर बाद बच्चे का पिता अपने भाई के साथ घर आया और गालीगलौज करने के बाद उसे व उसकी पत्नी को पीटा। बताया कि उसकी सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर आ गई और उसे व उसकी पत्नी को इलाज के लिए सीएचसी ले गई। कोतवाल बेनीगंज राजकरन शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें