फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी करने थाने जा रहे चौकीदार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। घर से ड्यूटी करने के लिए पैदल कोतवाली जा रहे चौकीदार को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उत्तरघैया के गांव गैसिंहपुर निवासी वली मोहम्मद (60) ग्राम सभा में चौकीदार था। रविवार सुबह वह घर से थाने जा रहा था। पैदल जाते वक्त रास्ते में गांव से कुछ दूर एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वली मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भाई रहीस ने बताया कि वली मोहम्मद विवाहित था, उसका बेटा है। पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पत्नी के मौत के बाद से वह गांव में बेटे से अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें