हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर प्रेम प्रसंग में झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और 70 हजार हड़पने का आरोप लगाया है। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एएसपी पश्चिमी कपिल देव को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि ग्राम भिठारी निवासी सुभाष से दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 15 जुलाई को घर से भाग कर दिल्ली चलकर शादी करने की बात कही। उसके झांसे में आकर घर से 70 हजार रुपये लेकर सकाहा बस स्टॉप पहुंच गई। वहां से सुभाष रुपयों वाला बैग लेकर भाग गया। रात में घर लौटकर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। एसओ राजेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।