हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़ईन खेड़ा निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उसका भाई संदीप घर पर था। इस बीच गांव का ही ओम प्रकाश, महेंद्र, लवकुश व राम मूरत लाठी डंडों व धारदार हथियार से लैस होकर आए और पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर उसे पीटा।
बीच बचाव करने पर भाई दिलीप के साथ भी मारपीट की। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।