फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे दंपति, मिला कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज बिलग्राम के ग्राम बिरौरी निवासी दंपती शुक्रवार को एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और पीड़ितों को एएसपी पूर्वी अनिल सिंह से मिलवाया। पूरा मामला जानने के बाद एएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरौरी निवासी बलीराम ने बताया कि उसकी पत्नी शिवरानी तीन माह की गर्भवती थी। 24 अप्रैल को गांव के शिवदीन, रामचरण, रामजीवन व राजेश आदि ने उसकी पत्नी शिवरानी व बेटे नरेंद्र के साथ मारपीट की थी। पिटाई से शिवरानी का गर्भपात हो गया था। उसने कोतवाली में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अल्ट्रासाउंड करा रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इसके बाद उसे अल्ट्रासाउंड की कापी मुहैया नहीं कराई। इससे उसकी पत्नी का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। बताया कि घटना को लगभग ढाई माह का वक्त बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों पर करवाई नहीं की। बेखौफ आरोपी उस पर सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं व धमका रहे हैं।
बलीराम ने बताया कि कार्रवाई न होने से वह और उसकी पत्नी आहत हैं, इसलिए वह दोनों एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठे हैं। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने पीड़ित दंपती से बात कर उन्हेें एएसपी पूर्व अनिल सिंह से मिलवाया। पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें