फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही से छेड़छाड़ कर रहे युवक को पकड़ा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस के हालचाल दस्ते में तैनात महिला सिपाही के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। महिला सिपाही ने युवक को पकड़कर शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के हालचाल दस्ता में तैनात एक महिला सिपाही रविवार रात बाजार से सब्जी लेकर कमरे पर जा रही थी। इसी दौरान कटियार नर्सिंग होम के निकट गली के नुक्कड़ पर खड़े प्रमोद सिंह ने हाथ पकड़कर गाली गलौज शुरू की। महिला सिपाही किसी तरह वहां से निकल गई। आरोप है कि कमरे पर महिला सिपाही के पहुंचते ही पीछे से प्रमोद सिंह अंदर घुस गया और हाथ पकड़ लिया। इस पर महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया और शोर मचा दिया। मोहल्ले कुछ लोग शोर सुनकर एकत्र हो गए। सभी ने पकड़कर प्रमोद को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें