फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मोहब्बतपुर निवासी किशोर का शव रविवार को पड़ोस के गांव के पास एक पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। पिता ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली की राघौपुर चौकी क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी शिवम (16) का शव रविवार की सुबह मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर गढ़ी गांव के पास एक पेड़ से गमछे के फंदे से लटकता मिला। सुबह आसपास से गुजर रहे लोगों ने किशोर का शव देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि शिवम तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। रविवार की सुबह वह घर से निकला था। पिता छोटे ने बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें