संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिमाखेड़ा गांव के बाहर एक खेत में बुधवार को हाईटेंशन लाइन के टावर पर कपड़े के फंदे के सहारे युवक का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में भिजवा दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। उसने पीली शर्ट, नीली जींस व काले रंग के जूते पहन रखे थे। शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)