फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतियापुर हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दौलतियापुर हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ पाली राजेश राय ने बताया कि फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर गांव में शनिवार को खेत में भैंस चले जाने के विवाद में जब्बर सिंह उर्फ जबरू यादव व ऋषिपाल के पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान जबरू पक्ष से फायरिंग भी हुई थी। इसमें ऋषिपाल के परिवार के कलक्टर (62) की मौत हो गई थी, जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए थे। इस मामले में ऋषिपाल की तहरीर पर पुलिस ने जब्बर सिंह उर्फ जबरू यादव सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ राजेश ने बताया कि आरोपी जब्बर सिंह, राम औतार व ऊधन सिंह को 19 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। रविवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी संजय कुमार को भी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें