हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुुर निवासी इंद्रेश (20) ने रविवार रात घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि इंद्रेश तीन भाइयों में छोटा था। वह गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था।
लगभग 10 माह पूर्व गाजियाबाद में उसका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।