भरावन। चुनाव के परिणाम आने के बाद अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम किरला, पिपरी नरायनपुर, जगसरा व नरा मदनापुर में मारपीट की घटनाएं हुईं। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू दी गई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम किरला निवासी दुबरी ने पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल को वे अपने दरवाजे पर था, इसी बीच वहां आए गांव के ही दीपू, चंद्रभान, संतोष, सर्वेश, सत्यप्रकाश, मूलचंद्र, रामप्रसाद, गिरजाशंकर, मकरंद व रमाकांत ने उसे पीटा। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिपरी नरायनपुर निवासी भोगनाथ ने दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को उसकी भैंस छेदीलाल के खेत में चली गई। इसी बात पर छेदीलाल, पवन व गौतम ने उसे लाठी डंडों से पीटा। जगसरा निवासी शिवगोविंद दी तहरीर में बताया कि 4 मई को अपने दरवाजे के पास खड़ा था। इसी बीच वहां आए गांव के ही अतीक, रंजीत कुमार, पवन कुमार व सुखलाल ने उसे लाठी डंडों से पीटा। गुरुवार देर शाम नरा मदनापुर में चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष से भुवनेश की तहरीर पर उमाकांत, प्रेमाकांत, शिवाकांत, मोनू तिवारी, आशीष तिवारी, रजनीश तिवारी, गोपाल तिवारी व शोभित तिवारी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। दोनों पक्षों से सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।